नई दिल्‍ली/चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी बीजेपी में विलय हो जाएगा।

कैप्टन के साथ पंजाब के छह पूर्व विधायक, कैप्टन के बेटे रण इंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर, नाती निर्वाण सिंह भी भाजपा में शामिल होंगे लेकिन, पत्नी सांसद परनीत कौर फिलहाल कांग्रेस में रहेंगी।

बता दें कि बीजेपी और पंजाब लोक कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा था, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी। अब अमरिंदर सिंह अपने बेटे, बेटी और पंजाब के करीब 6-7 पूर्व विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर थी और उसने क्लीन स्वीप किया।

See also  सिद्धू मूसेवाला के पिता ने दी चेतावनी, कहा -इंसाफ नहीं मिला तो परिवार समेत छोड़ दूंगा देश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।