नई दिल्ली। पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की है। उसने नीदरलैंड को छह विकेट से हराया। इस जीत से टीम ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखी हैं। लेकिन, कप्तान बाबर आजम की फार्म टीम के लिए अब भी चिंता का विषय हैं। वे नीदरलैंड के खिलाफ महज चार रन बना सके। पूरे टूर्नामेंट की बात करें तो बाबर के बल्ले से आठ रन ही निकले हैं। पर्थ के मैदान पर पाकिस्तान के गेंदबाज नेदरलैंड्स पर कहर बनकर टूटे और पिछले दो मैचों की कसर पूरी करने की कोशिश की। हालांकि 91 रन जितने छोटे लक्ष्य को हासिल करने में भी पाकिस्तान के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए थे।

पाकिस्तान इस मैच में करो या मरो की स्थिति में था। नेदरलैंड्स को मात देकर पाकिस्तान ने कम से कम अपना काम तो कर दिया है। हालांकि सेमीफाइनल में जाने के लिए अब भी उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद नेदरलैंड्स पर बड़ी जीत से पाकिस्तान को सांत्वना जरूर मिली होगी।

See also  सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार से फैन को लगा सदमा, हार्ट अटैक से मौत
https://twitter.com/T20WorldCup/status/1586665911762800647?s=20&t=qqlX4zgKlVifJ6tiipnnTA

नेदरलैंड्स ने बनाए महज 91 रन
नेदरलैंड्स को नौ विकेट पर 91 रन ही बनाने दिये। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी नेदरलैंड्स की टीम ने 8.1 ओवर में 26 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे जिससे टीम उबर नहीं सकी। कोलिन एकरमैन ने 27 गेंद में इतने ही रन बनाये जबकि कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (15 रन) भी दोहरे अंक तक पहुंच गये। शादाब खान सबसे सफल गेंद रहे जिन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट झटके. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने यहां बहुत किफायती गेंदबाजी की और 64 डॉट गेंदे डाली।

बाबर आजम फिर हुए फ्लॉप
पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। खराब फॉर्म में चल रहे बाबर का बल्ला नेदरलैंड्स के खिलाफ भी नहीं चला। वह महज चार रन बनाकर लौट गए। दूसरे ओवर में ही चलते बने. वैन मैकेरन की गेंद पर बाबर ने मिड ऑन पर गेंद को खेला और सिंगल चुराने लौटे। हालांकि वैन डर मर्व ने अपने डायरेक्ट हिट से बाबर आजम को पवेलियन भेजा। पाकिस्तानी कप्तान पांच गेंदों में केवल 4 रन बनाए। यह चार रन उनके इकलौती बाउंड्री से आए।

See also  अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेरेमनी में गेस्ट को मिलेगा खास तोहफा, बनेंगे ढाई हजार व्यंजन