Source - Google

भानूप्रतापपुर : भानूप्रतापपुर में एनएसयूआई (NSUI) के प्रदेश महासचिव रूहाब मेमन को दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। कल शाम दर्ज शिकायत के अनुसार एनएसयूआई नेता रूहाब पर आरोप है कि उसने कॉलेज की छात्रा के साथ रेप किया है। बता दे की रूहाब को उपचुनाव के लिए सह प्रभारी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार रूहाब ने छात्रा को कॉलेज में अडंमिशन के वक्त मदद के बहाने उसका नंबर लिया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया की यह घटना कल शाम की है। जब रूहाब ने उसे फ़ोन कर पढ़ाई के बारे में चर्चा करने के बहाने से बुलाया। जिसके बाद उसने पढ़ाई के विषय में चर्चा करने की बात कहते हुए उसे अपनी कार में बैठा लिया। फिर आरोपी ने छात्रा को शहर से दूर सिंगार घाट ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने किसी तरह बड़ी मुश्किल से आरोपी से बचकर अपनी जान बचाई। छात्रा ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  दत्तक पुत्र ने करवा दी बुजुर्ग मां की हत्या, जानें कैसे खुला राज़…