Horoscope 21 November 2022 : इन राशि वालों का भाग्यवश बनेंगे कुछ काम, पढ़े सभी राशियों का भविष्य
Horoscope 21 November 2022 : इन राशि वालों का भाग्यवश बनेंगे कुछ काम, पढ़े सभी राशियों का भविष्य

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष राशि- थोड़ा सा खुशहाल की तरफ जीवन जाएगा। स्वास्थ्य में आंशिक सुधार। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान दें। किसी भी तरह के नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। प्रेम और संतान पर ध्यान दें। व्यापार लगभग ठीक रहेगा।

वृष राशि- शत्रु पक्ष स्वंय हार मानेगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लीजिए। प्रेम में तू- तू मैं- मैं से बचें। संतान और व्यापार सही चलता रहेगा।

मिथुन राशि- भावुक मन बना रहेगा। कलह के शिकार होंगे। भौतिक सुख- संपदा में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम संबंध और संतान की स्थिति अभी मध्यम। व्यापार आपका ठीक चलेगा।

See also  118 साल में दूसरी बार इतनी ज्यादा ठंड से कांपी दिल्ली, इतनी ज्यादा रही ठंड

कर्क राशि- सुख- संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम- संतान की स्थिति अभी भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब- करीब ठीक रहेंगे।

सिंह राशि- स्वास्थ्य पहले से ही बेहतर चल रहा है।- प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम गति से चल रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप शुभता के प्रतीक बनेंगे। कुछ आगे जीवन में अच्छा होने वाला है।

कन्या राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है, बस अभी निवेश करने से बचें।

तुला राशि- चिंताओं पर विराम लगेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अद्धभुत रहेगा।

वृश्चिक राशि- आर्थिक अर्थ से संबंधित कार्य जीतने भी है उनको शाम से पहले निपाट लें। कईं से रुपये पैसै मांगने हैं या निकालने हैं तो जल्दी से पहल करें, निकल जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार अच्छा दिख रहा है।

धनु राशि- व्यावसायिक सफलता मिलने का योग है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार उत्तम दिख रहा है।

See also  Chhath Puja 2025: नहाए-खाए से उषा अर्घ्य तक, जानें तिथियां, शुभ समय और पूजा का महत्व

मकर राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। धार्मिक बने रहेंगे। धर्म- कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि- धीरे- धीरे जोखिम से आगे निकलेंगे, उभरेंगे। स्वास्थ्य अच्छे की तरफ जाएगा। प्रेम- संतान की स्थिति में सुधार होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा।

मीन राशि- महत्वपूर्ण और पर्सनल कार्यों को समय से पहले निपाट लें। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा रहेगा।