सिर्फ रास्तों की जानकारी नहीं, बल्कि ये सुविधाएं भी देता है Google Map

टेक डेस्क। Google Maps का प्रयोग आज कल आम है। लेकिन Google Maps पर रास्ता देखने और दूरी मापने के अलावा और भी कई फीचर्स मिलते हैं जिनकी जानकारी यूजर्स को नहीं रहती। आज हम आपको बताने जा रहे हैं गूगल मैक के कुछ खस फिचर्स…

आप ट्रैवलिंग के दौरान गूगल ऐप में एक नहीं बल्की कई मल्टीपल स्टॉप भी जोड़ सकते हैं। इस मतलब है कि यदि आपको कहीं जाना है और रास्ते के बीच में आपको जहां कहीं रूकना है तो आप उसे स्टॉप के रूप में गूगल मैप में एड कर सकते हैं। ऐसा करने से गूगल और भी अच्छे रास्तों की जानकारी देता है। इसके लिए आप अपनी ऐप में कोई लोकेशन सर्च करें और directions पर टैप करें। इसके बाद ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप करें और फिर add stop के विकल्प को चुनें।

टोल कीमतों की ले सकते हैं जानकारी

अगर आप कहीं ऐसी जगह जा रहे हैं जहां बीच में टोल टैक्स देना पड़ता है तो गूगल आपको पहले ही इसकी जानकारी दे देगा। साथ ही आपको रस्ते में कितना टोल चार्ज देना पड़ेगा यह सुविधा भी गूगल मौप देता है। इसके लिए आपको मैप की सेटिंग्स में जाकर show toll price के ऑप्शन को इनेबल करना होगा। फिर लोकेशन को सर्च करें और expand कर टोल की कीमत जानें।

See also  Twitter को छोड़ भारतीय यूजर्स कर रहे देसी Koo App का उपयोग, 48 घंटे में बनाया 1 लाख डाउनलोड्स का रिकॉर्ड

प्लस कोड को जनरेट करें

प्लस कोड के जरिये आप अपना बिना अपना पता बताए किसी के साथ अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं। प्लस कोड जनरेट करने के लिए आपको ऐप में किसी लोकेशन पर लॉन्ग प्रेस करे रखना है और फिर डिटेल्स के लिए expand कर देना।

दो या अधिक स्थानों के बीच की दूरी मापें

इस फीचर के जरिये यूजर्स पृथ्वी पर किसी दो या उससे अधिक पॉइंट्स के बीच की दूरी को माप सकते हैं। इसके लिए मैप पर कहीं भी एक पॉइंट को चुन लें, फिर राइट क्लिक कर Measure Distance को चुनें। इसके बाद एक और पॉइंट को जोड़ें जिसके बाद यह कुल दूरी दिखाएगा।

गाड़ी के अलावा और भी वाहन के लिए मिलते हैं विकल्प

Google maps का सामान्य रूप से इस्तेमाल कार, बाइक और स्कूटर चलाने वाले लोग ही करते हैं। हालांकि ऐप में यूजर्स के पास मेट्रो और बस जैसे सार्वजनिक परिवहन के साथ चलकर जाने के विकल्प भी मिलते हैं।

See also  Sora App : अमेरिका में Sora App की धूम, जानें ऐप में क्या है खास, भारत में कब होगी लॉन्चिंग…

पार्किंग के बारे में भी देता है जानकारी

Google मैप्स आपको आपकी पार्क की गई गाड़ी आदि को ढूँढने में मदद करता है। साथ ही नेविगेट कर ढूँढने में मदद भी करता है। इसके लिए आपको ब्लू आइकन पर टैप करना है जो आपको आपकी पार्किंग दिखाने का काम करता है है। इसके बाद पॉपअप मेनू में से सेव पार्किंग को टैप करें। इसके साथ ही यह ऐप आपको पार्किंग की स्थिति भी बताती है। आप जहां जा रहे हैं वहां की लोकेशन सर्च करें। इसके बाद expand कर डीटेल जानें और स्क्रीन पर दिख रहे P आइकन को देखें।

ट्रैफिक की जानकारी मिलती है

Google मैप्स पर आपको यात्रा के दौरान मिलने वाले ट्रैफ़िक की जानकारी मिलती है। साथ ही उस लोकेशन पर जाने के लिए सबसे छोटे और अच्छे रास्ते की जानकारी भी मिलती है।

Incognito mode से अपनी यात्रा गुप्त रखें

आप Incognito मोड के प्रयोग से Google Maps का इस्तेमाल गुप्त तरीके से कर सकते हैं। इसके लिए राइट साइड पर बनी डॉट पर टैप करके इसे इनेबल करना होगा।

See also  गूगल ला रहा है गजब का फोन, iPhone की भी हवा हो जाएगी टाइट!

रेस्टोरेंट की भी जानकारी मिलती है

गूगल मैप में आप किसी रेस्तरां के मेनू को भी देख सकते हैं। फिर उसके बाद उस रेस्तरां तक जाकर अपनी पसंद का खा सकते हैं।

गूगल मैप में गाइड की सुविधा

Google maps में यूजर्स को देखे गए किसी स्थान के अपने अनुभवों को साझा करने की भी अनुमति मिलती है।

मूल भाषा में सर्च करने की सुविधा

Google मैप्स में सर्च के लिए यूजर्स को अपनी पसंद की भाषा चुनने का विकल्प भी मिलता है। इसके लिए उन्हें settings में जाकर App language में जाना होता है, और फिर यहाँ अपनी भाषा चुन सकते हैं। वॉइस सर्च के लिए भी आपको सेटिंग पर जाना होता है। फिर Voice Search पर नीचे स्क्रॉल करके अपनी पसंद की भाषा का चुनाव करें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।