सावधान! अब बगैर ओटीपी या पिन के भी आपका अकाउंट हो सकता है खाली

नई दिल्ली। अब तक आपने सुना ही होगा कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय किसी से इसका पासवर्ड या पिन शेयर नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर कोई आपके फोन में कोई OTP या लिंक आता है तो इससे बिल्कुल क्लिक नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बैंक से पैसे उड़ाये जा सकते हैं।

लेकिन अब सिर्फ एक मिस्ड कॉल से भी आपके बैंक में जमा पैसे निकल सकते हैं। जी हां ठगों ने एक नया ही तरीका खोज लिया है। जिसमें बिना ओटीपी, पिन, पासवर्ड या लिंक भेजे आपके पैसे अकाउंट से गायब हो जाएंगे।

क्या है घटना?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दक्षिण दिल्ली स्थित सुरक्षा सेवा के निदेशक के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी में 50 लाख रुपये खो दिए। पीड़ित के मुताबिक, शाम 7 बजे से 8.45 बजे के बीच उसके फोन पर बार-बार ब्लैंक और मिस्ड कॉल आए। शुरू में तो उसने कुछ कॉलों को नजरअंदाज कर दिया, पर जैसे ही उसने कॉल उठाई तो दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आई और कुछ देर बाद उसके अकाउंट से 50 लाख रुपये निकल चुके थे।

See also  Odisha CM oath: राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को BJP ने ओडिशा का ऑब्जर्वर नियुक्त किया, सीएम की दौड़ में ये नाम शामिल, 12 जून को शपथ ग्रहण

सिम स्वाइप है अब नया हथियार

कहा जा रहा है कि बैंक से पैसे निकालने के लिए जालसाज अब ‘सिम स्वाइप फ्रॉड’ का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें आपके अकाउंट तक पहुंचने के लिए आपके फोन नंबर का इस्तेमाल किया जाता है और सिम स्विच किया जाता है।

जालसाज आपके मोबाइल फोन के सिम प्रोवाइडर से संपर्क करते हैं और उन्हें उसी नंबर का सिम कार्ड ऐक्टिव करने के लिए मनाते हैं। एक बार ये सिम ऐक्टिव हो जाता है, तो स्कैमर्स के पास पीड़ित के फोन नंबर पर नियंत्रण होता है। इसके बाद वे नियंत्रण कॉल या टेक्स्ट प्राप्त करना महत्वपूर्ण चीजों पर कंट्रोल कर सकते हैं।

धोखाधड़ी से बचने के लिए करें ये चीजें

  • अपने सिम को हमेशा अपडेट करते रहें, इसकी KYC समय-समय पर कराते रहें
  • किसी भी अनजान कॉल या मैसेज का जवाब न दें।
  • किसी अनजान लिंक को खोलने से बचें
  • अगर पैसे निकल चुके हैं तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और अकाउंट को लॉक करवाएं
  • फ्रॉड की जानकारी साइबर सेल को दें
See also  जैकलिन ED के समक्ष नहीं हुईं पेश...200 करोड़ की रंगदारी से जुड़ा है मामला, तिहाड़ से कॉल स्पूफिंग के जरिए एक्ट्रेस से करता था बात

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर