मुख्य सचिव को मिला एक्सटेंशन, मिला एक साल का सेवा विस्तार, DOPT ने भेजा निर्देश

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को एक्सटेंशन मिल गया है। बता दें कि 31 दिसंबर 2021 को मिश्र का कार्यकाल खत्म हो रहा था लेकिन केंद्र सरकार ने उनको एक साल का सेवा विस्तार देकर यूपी का मुख्य सचिव बनाया था, जिसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को खत्म हो रहा था। एक बार फिर से उन्हें एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है।

आपको बता दें कि यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह पिछले साल दिसंबर में 60 वर्ष के हो गए थे।यह पहला मौका है जब यहां किसी मुख्य सचिव को लगातार दूसरी बार सेवा विस्तार मिला है।

बता दें कि उनको रिटायरमेंट से पहले केंद्र सरकार ने सेवा विस्‍तार करते हुए यूपी मूल काडर में भेजा था। उनकी गिनती प्रधानमंत्री मोदी के भरोसेमंद अधिकारियों में होती है। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की। इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न सिडनी से एमबीए की डिग्री हासिल की।

See also  Agniveer Recruitment 2023 : सेना ने जारी किया नोटिफिकेशन, शुरू हो रही है अग्निवीर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर