भुवनेश्वर : ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नव किशोर दास को पुलिस कर्मी के द्वारा गोली मार दी गयी है। बताया जा रहा है कि मंत्री नव किशोर दास कि हालत अभी गंभीर है। घटना आज दोपहर करीब 12 है। हमलावर ने ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर उनके सीने में गोली मारी। आनन फानन में दास को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मंत्री नव किशोर ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आये हुए थे। तभी एक पुलिस ने उनके सीने पर गोली मार दी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने वाहन से बहार निकलने के बाद नव दास पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमला करते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। बेहद करीब से उनको गोली मारी गई है। फायरिंग के पीछे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस कर्मी से पूछताछ जारी है।

See also  BIG BREAKING : ओडिसा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर