भारत से मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया में हो सकता है बड़ा बदलाव, David Warner को दिया जा सकता है रेस्ट

खेल डेस्क। भारत से मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम दिल्ली टेस्ट के लिए बड़े बदलाव के मूड में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया अपने दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकती है। बता दें डेविड वॉर्नर नागपुर टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप रहे थे। पहली पारी में वो महज 1 रन बना पाए और दूसरी पारी में उनके बल्ले से 10 ही रन निकले। जिसके बाद से उनकी फॉर्म पर लगातार सवाल उठ रहे थे और अब नागपुर में भी उनका बल्ला नहीं चल पाया।

ऐसे में उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने वाला है। बता दें हेड को बेहतरीन फॉर्म में होने के बावजूद बेंच पर बैठा दिया गया था जिसके बाद टीम मैनेजमेंट पर काफी सवाल खड़े हुए थे।

दरअसल इस खिलाड़ी का टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड बेहद खराब है। ऑस्ट्रेलिया हो या भारत दोनों ही जगहों पर खुद को साबित करने में नाकाम रहे हैं। भारत में वॉर्नर ने 9 टेस्ट में महज 22.16 की औसत से 399 रन ही बनाए हैं। भारत के खिलाफ उनका कुल टेस्ट औसत भी 32.19 है।

See also  निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने खोला भारत का खाता, 10 मीटर एयर राइफल में जीता कांस्य पदक

नागपुर टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया से एक स्पिनर को भारत बुलाया है। बाएं हाथ के स्पिनर Matthew Kuhnemann को टीम में शामिल किया गया है। ऐसी खबरें हैं कि यह खिलाड़ी दिल्ली टेस्ट में डेब्यू कर सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर