March OTT Release: आज कल सभी को बाहर जाकर फिल्म या सीरीज देखना पसंद नहीं होता है। कोरोना के बाद लोगो में बहुत से बदलाव आये है। जिसमें एक OTT भी शामिल है। ओटीटी मनोरंजन का एक बेहतरीन साधन बन गया है। घर पर ही लोग अपने पसंद की फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। इस महीने यानी मार्च में अमेजन प्राइम वीडियो पर कई फिल्में और धमाकेदार सीरीज रिलीज होने वाली हैं। आइये हम आपको पूरी लिस्ट बताते हैं। Amazon Prime Video

वरिसु/Varisu
विजय थलापति की फिल्म वरिसु की ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये मूवी हिंदी में आज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। विजय की वरिसु एक ड्रामा-एक्शन फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की है। इसमें विजय थलापति के साथ रश्मिका मंदाना ने काम किया है।

द टेस्ट सीजन 2/The Test Season 2
स्पोर्ट्स वेब सीरीज द टेस्ट का दूसरा सीजन स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। ये मार्च में अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। इसके पिछले सीजन को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

See also  ऑपरेशन ऑल आउट: जाकिर मूसा का उत्तराधिकारी हमीद ललहारी ढेर,गैंग खत्म

डोम सीजन 2/dom season 2
डोम वेब सीरीज का दूसरा सीजन भी रिलीज होने के लिए तैयार है। नए सीजन में भी Gabriel Leone और Flávio Tolezani अपने कैरेक्टर में नजर आएंगे। ये एक-क्राइम ड्राम सीरीज है, जो लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है।

स्वार्म सीजन 1/swarm season 1
डोनाल्ड ग्लोवर अमेजन प्राइम वीडियो की नई सीरीज स्वार्म के साथ क्राइम-ड्रामा की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसकी कहानी एक महिला के ईर्द गिर्द घूमती है जिसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है।

क्लास ऑफ 07/class of 07
क्लास ऑफ 07 एक कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज है, जिसमें हाई स्कूल के बाद सभी लड़कियों का री-यूनियन होता है। ये सीरीज भी मार्च में अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रही है।

टॉप गन: मैवरिक/Top Gun: Maverick
हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की एक्शन ड्राम टॉप गम मैवरिंक भी मार्च में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इसमें एक बार फिर टॉप Pete Mitchell उर्फ Maverick के रोल में नजर आए हैं।

See also  दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामले 5 करोड़ पार, अब तक साढ़े 12 लाख मौतें

द पावर सीजन 1/ The Power Season 1
द पावर वेब सीरीज की कहानी कुछ टीनएज लड़कियों पर आधारित है, जिनमें रहस्यमयी तरीके से कुछ खास तरह की शक्तियां आ जाती है। इस सीरीज में Toni Collette, John Leguizamo, Toheeb Jimoh और Halle Bush जैसे सितारे अहम रोल में नजर आएंगे।

ब्लैक एडम (हॉलीवुड फिल्म) /black adam
हॉलीवुड फिल्म ब्लैक एडम अब हिंदी में रिलीज होने वाली है। ड्वेन जॉनसन की ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 15 मार्च को स्ट्रीम होगी। बता दें फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है।

चोर निकल के भागा
हिंदी फिल्म चोर निकल के भागा मार्च के आखिरी महीने में रिलीज होगी। यामी गौतम की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें यामी गौतम के साथ विक्की कौशल के भाई सनी कौशल भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

गुलमोहर/Gulmohar
मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। कल यानी 1 मार्च को आप इसे घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं। इस फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा अमोल पालेकर, सिमरन, सूरज शर्मा भी अहम किरदार में हैं।

See also  Mirzapur Season 2: पिछले सीजन से ज्यादा धांसू डायलॉग्स के साथ रिलीज हुआ Amazon Prime पर