रायपुर। रविवार को जशपुर में पहाड़ी कोरवा दंपत्ति ने अपने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। इस हादसे का जिम्मेदार बीजेपी कांग्रेस सरकार को बता रही है। मामले की जांच के लिए बीजेपी ने एक जांच समिति गठित की है। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि पहाड़ी कोरवा दंपति की मौत की जिम्मेदार कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार है। 

इस कमेटी में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, कृष्णकुमार राय, संजय श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता और रायमुनि भगत शामिल हैं। यह समिति संबंधित स्थानों का दौरा कर इस घटना से संबंधित तथ्यों की जांच कर अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी।

बता दें कि यह घटना बगीचा थाना अंतर्गत सुदूर गांव सामरबहार के डुमरपारा की घटना है। मृतक पहाड़ी कोरवा दंपति प्रदेश सरकार में रोजगार नहीं होने के कारण 15 किलोमीटर दूर महुआ बिनने जाते थे। इस मामले में नारायण चंदेल ने से छत्तीसगढ़ की सरकार दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा 600 करोड़ से अधिक राशि का खाद्यान्न घोटाला किया गया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच करना आवश्यक है।

See also  Big Breaking : कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को मिली पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ज़िम्मेदारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।