नई दिल्ली : दिल्ली कथित आबकारी घोटाले मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में बंद है। वहीं अब उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी गई है। मनीषा सिसोदिया कको आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है। Delhi Liquor Scam

सीबीआई की ओर से पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने अदालत को बताया कि जांच अहम मोड़ पर है। इसलिए हम सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी के दौरान AAP मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने सुरक्षा के लिए राउ एवेन्यु कोर्ट और बीजेपी मुख्यालय से पहले पुलिस बैरिकेड लगाए हैं।

सीबीआई अदालत ने भी खारिज की थी जमानत

इसके पहले पिछले महीने दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दी थी। तब आप ने कहा था कि वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ मनीष सिसोदिया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। दिल्ली की नई शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

See also  UN Report: वर्ष 2100 तक 2 डिग्री तक बढ़ जाएगा धरती का तापमान, इंसान के लिए बच पाना होगा मुश्किल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर