Karnataka Election 2023: कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दौरान सभी पार्टियों ने प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया है। पिछले दो दिनों में PM की लगातार छह रैलियों के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक नए कैंपेन की शुरुआत की है।

जिसे उन्होंने CryPM नाम दिया। यह कैंपेन प्रियंका गांधी के कर्नाटक रैली में एक बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम हर वक्त अपना दुखड़ा रोते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर शुरू किए गए ‘CryPM’ अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यूआर कोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे की तस्वीर लगाई है। उन्होंने प्रियंका गांधी का मोदी की आलोचना करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। इससे पहले सितंबर 2022 में कांग्रेस ने कर्नाटक सीएम के खिलाफ PayCM कैंपेन चलाया था।

कांग्रेस द्वारा चलाए गए CryPM कैंपेन पर बासवराज बोम्मई ने पलटवार करते हुए कहा है कि पीएम कभी नहीं रोए। यह कांग्रेस है जो पिछले 9 साल से रो रही है और लोगों को भी कांग्रेसियों के लिए कोई सहानुभूति नहीं है।

See also  CM और पूर्व CM में सियासी जंग : भूपेश बघेल ने कहा- मोदी सरकार ने किसानों के साथ किया छल, डॉ. रमन बोले- जब कांग्रेस की सरकार थी तो भूल गए थे कि वृद्धि करना है…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर