BJP President Arun Sao

रायपुर। भाजपा के ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी आगमन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बता दें कि पीएम मोदी 7 जुलाई को राजधानी रायपुर आ रहे हैं। उनके आगमन से पहले प्रदेश में बयानबाजी भी तेज हो गई है।

प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया है। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पलटवार किया है। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह को मिली जिम्मेदारी पर उन्होंने कहा कि जल्द ही अधिकृत जानकारी आ जाएगी।

अरुण साव ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आगमन हो रहा है। इस दौरान बड़ी सभा का आयोजन है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।

अमित शाह की जिम्मेदारी को लेकर आबकारी मंत्री के बयान पर कहा कि आज कांग्रेस पार्टी घबराई और डरी हुई है। इस वजह से ही पार्टी के नेता अनाप-शनाप बोलने पर मजबूर है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कवासी लखमा मंत्री हैं, अपनी सरकार की उपलब्धि कामों की जानकारी दें। कितने वादे पूरे किए, क्या शराबबंदी हो गया, बेरोजगारों को रोजगार मिल गया?, क्या महिला समूह का कर्ज माफ हुआ, आज छत्तीसगढ़ की जो दुर्दशा है उसपर बात करें।

See also  Breaking: नगरीय प्रशासन विभाग में सीएमओ, कर्मचारियों के थोक तबादले, देखें लिस्ट किसे कहां भेजा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर