टीआरपी डेस्क।

मेष : आज का दिवस कार्यों की अधिकता व भाग दौड़ से भरा रहेगा। सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए गणेश जी की उपासना व मूंग का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें।

वृषभ: आज जॉब में विवाद की सम्भावना है। यह विवाद आपके मन को व्यथित कर सकती है। मन की शांति के लिए क्रोध को नियन्त्रित करें। वाणी पर संयम रखें। शुक्र व मंगल प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। व्यवसाय में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उड़द का दान करें। हनुमान जी की उपासना व सुंदरकांड का पाठ आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा।

मिथुन : आज का दिन छात्रों के करियर के कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप विदेश में अध्ययन करना चाहते हैं तो आज के दिन से ही प्रयास शुरू करें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सप्त अन्न का दान करें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। कहीं सुदूर टूर जाने की प्लानिंग करें।

See also  Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल, कब रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत? दूर करें तारीख का भ्रम और जानें पारण का सही समय

कर्क : आज आप प्रेमी संग कहीं घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ रोमांचकारी रहेगी। जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। श्री सूक्त का पाठ करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।

सिंह :आप जॉब में किसी विशेष पद या कार्यभार ग्रहण करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। उस कार्य में किसी वृश्चिक राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। सफलता के लिए सूक्तम का पाठ करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रखने के लिए मसूर व गुड़ का दान करें।

कन्या : आपको अपने बिजनेस की कार्यशैली में बदलाव लाना होगा। योजनाओं को टालें मत व कार्य को सिस्टेमेटिक रूप से करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको रामचरितमानस अर्पित करें। निरन्तर शिव उपासना से आप सफल रहेंगे।

See also  Horoscope 5 January 2023 : जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़े अपना राशिफल

तुला : किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा इमोशन प्रगति के लिए हानिप्रद हो सकती है। घर के मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

वृश्चिक : धन का आगमन होगा। रियल स्टेट व बैंकिंग शेयर में इन्वेस्टमेंट करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। तुलसी दल भगवान विष्णु जी को अर्पित करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

धनु : व्यवसाय में किसी रुके धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में अपने वर्क को और बेहतर करें। श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। गणेश जी को दूर्वा सपर्पित करें। इस कार्य को करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर टेंशन मत लें। सब बेहतर होगा।

मकर : जॉब को लेकर खुश रहेंगे। आप एक क्रिएटिव व डाइनेमिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मंगल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लंबी टूर करने का विचार आएगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

See also  विजयादशमीं पर्व पर जानें कैसा रहेगा राशिफल

कुंभ : आप जॉब को लेकर तनाव व जॉब में कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। कार्य स्थल पर क्रमशः कार्यों को निपटाते रहें। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। एकाएक कार्यों का दबाव प्रॉब्लम दे सकते हैं। तिल व चावल का दान करें। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

मीन : जॉब में उच्चाधिकारी की किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। कार्यों को सही समय पर पूर्ण करें जिससे जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दे सकें। आज पारिवारिक सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करके ही घर के बाहर निकलें। धार्मिक व आध्यात्मिक कृत्य भाग्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप सफल होते हैं। लव लाइफ में एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल भी रखें