रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के चिटफंड निवेशकों के लिए अच्‍छी खबर है। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत चिटफंड निवेशकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राशि का ट्रांसफर करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है।

See also  Lakhma could not stop Himself From Dancing- बस्तर जा रहे थे मंत्री लखमा, अचानक नृत्य अभ्यास में कूद पड़े