कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शुक्रवार को स्कूली बच्चों से भरी एक वैन पलट गई। हादसे में 8 छात्रों को चोट आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही के कारण वैन पलटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सहसपुर लोहारा के श्वेता पब्लिक स्कूल की वैन पलटी है। घटना के वक्त 8 बच्चे वाहन में सवार थे। घायल बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहसपुर लोहारा में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन के पहिए के नीचे बड़ा पत्थर आ जाने से महराटोला रोड के पास हादसा हुआ है। वैन चालक को भी मामूली चोट आई है। किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है।

See also  Road accident: 50 मीटर गहरी खाईं में गिरा ट्रक, 10 लोगों की मौके पर मौत, 15 घायल