लाहौर। Drug Smuggling: पाकिस्तान की एंटी नार्कोटिक्स फोर्स ने लाहौर पुलिस के एक DSP को ड्रग्स स्मगलिंग केस में गिरफ्तार कर लिया है। इसका नाम मजहर इकबाल है और ये लोकल ड्रग स्मगलर्स को ड्रोन के जरिए खेप भारत भेजने में मदद करता था।

Drug Smuggling: पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक- कुछ दिन पहले यह मामला सामने आया था। इसे दबाने की कोशिश भी की गई, लेकिन केयरटेकर प्राइम मिनिस्टर अनवार उल काकड़ ने सख्त रुख अपनाया तो पुलिस ने जांच शुरू की।

Drug Smuggling: डीआईजी के मुताबिक- ये बेहद गंभीर मामला है। लिहाजा, पुलिस ने इंटरनल इन्वेस्टिगेशन के लिए एक हाईपॉवर कमेटी भी बना दी है। हम जानना चाहते हैं कि पाकिस्तान से भारत ड्रग्स स्मगलिंग कौन और कैसे कर रहा है। इसमें कितने सरकारी मुलाजिम शामिल हैं।

See also  CM Vishnudeo Sai Kerala Visit: केरल में बीजेपी उम्मीदवार गोपा कुमार और राजशेखरन के नामांकन में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, कहा-केरलम की धरती पर कमल का फूल खिलने को तैयार