कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में कार्य में लापरवाही बरतने पर प्री-मैट्रिक विशिष्ट बालक छात्रावास गोविन्दपुर के प्रभारी अधीक्षक एवम सहायक अधीक्षक (एलबी) लुकेश्वर राम साहू को निलंबित किया गया है। यह कार्यवाही कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने की।

उल्लेखनीय है कि लुकेश्वर राम साहू को विभागीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांकेर नियत किया गया है। साथ ही निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

See also  बदमाश की बर्थडे पार्टी में जाना पुलिस कांस्टेबल को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड