सरायपाली । छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है, जिसके तहत प्रदेशभर में पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही है । चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने जब्त किए 70 लाख रुपए
दरअसल, साइबर सेल और सिंघोडा पुलिस ने छत्तीसगढ़-ओड़िसा बॉर्डर पर 70 लाख रुपए के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब आरोपियों से पैसों की जानकारी मांगी तो उन्होंने कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और नगदी को जब्त कर लिया है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने रायपुर निवासी होना बताया है।

See also  ट्रांसजेंडर पुलिस ग्रुप को वार्षिक कलैंडर में जगह देकर छत्तीसगढ़ सरकार ने की नई पहल, समाज की सोच में आएगा सकारात्मक बदलाव