रायपुर/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा समन भेजे जाने पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉक्टर संदीप पाठक ने आगे कहा कि आज मोदी सरकार द्वारा दिल्ली की जनता को जिस तरीके से उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है, उनके कामों को रोका जा रहा है यह बेहद शर्मनाक है। प्रजातंत्र में जनता सर्वोपरि होती है।

आज मोदी जी ने यह संदेश दिया है कि जनता जिसको चाहे वोट दे, जिसको चाहे चुनाव जिताए लेकिन सरकार तो मैं ही चलाऊंगा क्योंकि मेरे पास पावर है। यह सब जो हो रहा है उसको देश की जनता देख रही है और देश की जनता इसका फैसला करेगी। अंत में सच्चाई की जीत होगी।

डॉक्टर संदीप पाठक ने कहा कि इसमें बहुत ज्यादा आश्चर्य की बात नहीं है। जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी षड्यंत्र करके इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम दे रही थी इससे इनका उद्देश्य बहुत स्पष्ट है। यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फंसाना चाहते हैं।

See also  CG PSC से चयनित सहकारिता निरीक्षकों को जिलों में मिली पदस्थापना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की देशभर में बढ़ती लोकप्रियता को देखकर मोदी सरकार बुरी तरह से डरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी जी का एकमात्र उद्देश्य यही है कि किसी भी तरीके से अरविंद केजरीवाल को राजैतिक रूप से खत्म किया जाए।

डॉक्टर संदीप पाठक ने आगे कहा कि अब सवाल उठता है कि बीजेपी यह सब क्यों कर रही है? मैं बताता हूं, इन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को चुनाव में हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी पर यह फेल हो गए। इन्होंने हमें पंजाब में रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन यह विफल हो गए।

दिल्ली में एमसीडी का चुनाव यह लोग हार गए। जब आम आदमी पार्टी गुजरात गई तो तब इनको समझ आना बंद हो गया कि अब इनको किस तरीके से रोका जाए। देशभर में आम आदमी पार्टी के विस्तार को देखकर यह समझ गए कि ईमानदारी और लीगल तरीके से अरविंद केजरीवाल जी को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

See also  CG News: चालान पेश करने 5 हजार रुपए रिश्वत मांगने की आरोपी महिला सब-इंस्पेक्टर लाइन अटैच, वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने लिया एक्शन

फिर इन्होंने षड्यंत्र रचना शुरू किया। इन्होंने षड्यंत्र के तहत आम आदमी पार्टी के जितने भी बड़े और मुख्य नेता थे उनको एक-एक करके झूठे आरोपों में गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इन्होंने सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल में डाल दिया। हमारे नेताओं को गिरफ्तार करने के बाद इन्होंने देखा कि पार्टी तो टूट ही नहीं रही है, पार्टी तो दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की कर रही है तो यह अपने मुख्य उद्देश्य पर आए।

अरविंद केजरीवाल जी को रोकने और खत्म करने के लिए इन्होंने केजरीवाल जी को समन जारी कर दिया। इनको यह स्पष्ट हो चुका है कि अरविंद केजरीवाल को किसी और तरीके से रोक पाना मुश्किल है इसीलिए बीजेपी केजरीवाल जी को खत्म करने के लिए इस तरह के षड्यंत रच रही है।

उन्होंने आगे कहा कि यह एक राजनैतिक लड़ाई है जो भारतीय जनता पार्टी जनता के सामने नहीं लड़ पा रही है इसीलिए वह ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। आज देश में जितनी भी इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसियां हैं वह सभी भाजपा के हेड क्वार्टर से आर्डर लेती हैं। यह देश के लिए दुर्भाग्य की बात है, नरेंद्र मोदी जी जिस तरीके से देश की संस्थाओं को एक-एक करके खत्म कर रहे हैं इतिहास उनको कभी माफ नहीं करेगा।

See also  बीजापुर के जीड़पल्ली पुलिस बेस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 तीन दिन में दूसरा हमला

मैं कहना चाहता हूं कि आज जो कुछ भी हो रहा है वह देश को एक नई राजनीति की तरफ लेकर जाएगा। देश में एक नई राजनीति का उदय होगा, सत्य की जीत होगी। यह चाहे जो कर लें अरविंद केजरीवाल जी को खत्म करना इनके बस की बात नहीं है क्योंकि अरविंद केजरीवाल सच्चाई के साथ खड़े हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। देश की राजनीति अरविंद केजरीवाल के लिए तैयार है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू