रायपुर। पलाश मल्होत्रा (विधानसभा अध्यक्ष उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस) को विधानसभा चुनाव में पार्टी और कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनावी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से संगठन से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उनके जगह नवाज खान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं के खिलाफ कांग्रेस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे में अब कार्रवाई का दौर युवा कांग्रेस में भी चल पड़ा है।

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने रायपुर उत्तर विधानसभा में संगठनात्मक नियुक्ति की है, जिसमें नवाज़ ख़ान को रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  CG News: विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, महिला आरक्षण बिल पर सरकार को घेरने की तैयारी