चार युवतियों की रेस्क्यू, तीन गिरफ्तार

रायगढ़। धरमजयगढ़ कापू क्षेत्र में मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत लोगों को पुलिस थानों के नंबर देकर जागरूक भी किया जा रहा है।

पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के तीन युवक चार नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देखा दिल्ली ले जाने की तैयारी में है। पुलिस ने जब लैलूंगा धरमजयगढ़ और कापू क्षेत्र में जांच शुरू की तो धरमजयगढ़ बस स्टैंड में तीन युवक चार युवतियों के साथ नजर आए।

पुलिस ने जब युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि लड़कियां नाबालिग है और युवक उन्हें काम दिलाने के नाम पर दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी दुर्जन यादव पुनाराम यादव और खीरो यादव को मानव तस्करी के तहत गिरफ्तार किया है, वहीं नाबालिगों को उनके परिजनों के हवाले किया गया है। पकड़े गए युवक धरमजयगढ़ क्षेत्र के ही पार मेर गांव के रहने वाले हैं।

See also  बिलाईगढ़ से कांग्रेस ने कविता लहरे को दी टिकिट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर