रायपुर। CG Politics: भाजपा छोड़ कांग्रेस प्रवेश करने वाले पूर्व सांसद नंदकुमार कुमार साय देर रात मनोनीत सीएम विष्णुदेव साय को बधाई देने पहुना पहुंचे। जहां लंबे इंतजार के बाद कुछ सेकेंड के लिए नंदकुमार साय, विष्णु देव से मिल पाए और गुलदस्ता देकर तुरंत निकल गए।

CG Politics: नंदकुमार मीडिया से बचकर निकले। किसी भी प्रश्न का कोई जवाब नहीं दिया। बता दें कि पूर्व सीएम बघेल के आफर पर चुनाव से पहले नंदकुमार साय ने बीते 1 मई को भाजपा छोड़ कांग्रेस प्रवेश में किया था। उस दिन नंदकुमार को मनाने विष्णु देव उनके बंगले गए थे और नंदकुमार नहीं मिले। बाद में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। कांग्रेस में उन्हें राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था।

See also  आस्कर विजेता हॉलिवुड के जेम्स बॉन्ड सीन कॉनेरी का 90 साल की उम्र में निधन