रायपुर। नगर निगम रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के पांच नगर निगमों के महापौर आज चुने जाएंगे।

इनमें दुर्ग, धमतरी, चिरमिरी और रायगढ़ नगर निगम शामिल हैं।

बता दें कि नगर निगम रायपुर के 70 वार्डों के लिए महापौर, स्पीकर और अपील समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार की सुबह से शाम तक चलेगी।

शाम चार बजे के बाद ही महापौर का नाम घोषित होने का अनुमान है। राजधानी रायपुर के नगर निगम में कांग्रेस के 34, भाजपा के 29 और निर्दलीय सात पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

24 दिसंबर को मतगणना हुई थी तब से भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों के बीच लगातार महापौर को लेकर बैठकें और अटकलों का दौर जारी है।

जिन नगरीय निकायों में पार्षदों की संख्या स्पष्ट बहुमत नहीं है,वहां कांगे्रस और भाजपा दोनों ही दल जोर आजमाइश कर रहे हैं। अब शहर सत्ता आज शाम को होने वाले महापौर का पर्दा हट जाएगा।

सबसे पहले सुबह 10.30 बजे से पीठासीन अधिकारी के रूप में कलेक्टर पार्षदों को शपथ दिलाएंगे।

See also  हिडमा के समर्थन में नारेबाजी : गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश, 5 को न्यायिक रिमांड और एक को भेजा गया सेफ हॉउस

इसके बाद 12.30 बजे से महापौर, स्पीकर और अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

आयुक्त नगर निगम शिव अनंत तायल ने नगर निगम रायपुर के सभी निर्वाचित पार्षदों को उपस्थित होने के लिए सूचित किया है तथा निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में सूचना दी है।

 

साढ़े 12 बजे सूचना का प्रकाशन :

छह जनवरी को दोपहर 12:30 बजे महापौर, स्पीकर पद के लिए आरक्षण की सूचना का प्रकाशन कर निर्वाचन की जानकारी दी जाएगी।

इसके तत्काल बाद महापौर पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक प्राप्त किया जाएगा।

नाम निर्देशन पत्रों की स्कू्टनी कर सही पाए गए नाम निर्देशित अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन दोपहर 1.30 बजे किया जाएगा।

अभ्यर्थिता दो बजे तक वापस ली जा सकेगी।

आवश्यक होने पर मतदान दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक होगा। इसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

इसी तरह अध्यक्ष (स्पीकर) पद के लिए नाम निर्देशन पत्र अपरान्ह चार बजे से 4.30 बजे तक प्राप्त किया जाएगा।

See also  Good News: गंगाजल के बैक्टीरियोफॉज में है कोरोना के खात्‍मे की ताकत

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन 4.30 बजे तक किया जाएगा।

अभ्यर्थी अपरान्ह 4.45 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं।

इसके पश्चात आवश्यक होने पर शाम पांच से छह बजे तक मतदान किया जाएगा और छह बजे से मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।

अपील सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र शाम चार बजे से साढ़े बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद नाम का प्रकाशन 4.30 बजे से किया जाएगा।

अभ्यर्थी शाम 4.45 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।