नई दिल्ली। भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट स्टार शोएब मलिक ने फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है । शोएब मलिक ने खुद शनिवार, 20 जनवरी यानी आज अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बता दें कि इससे पहले दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आई थी। जिस पर अब शादी की मुहर लग गई है। इससे पहले खबरें आई थी कि शोएब मलिक का पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ विवाहेतर संबंध है। पूर्व PAK कप्तान की एक वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट ने अब डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है।

वहीं, इससे पहले सानिया मिर्जा ने एक पोस्ट शेयर की, जिससे उनके और शोएब मलिक के साथ तलाक कीअफवाहें तेज हो गईं थी। सानिया ने लिखा था, ‘शादी कठिन है तलाक कठिन है । अपना कठिन चुनें. मोटापा कठिन है फिट रहना कठिन है । अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है अपना कठिन चुनें, संचार कठिन है, संवाद न करना कठिन है, अपना कठिन चुनें, जिंदगी कभी आसान नहीं होगी, यह हमेशा कठिन रहेगी लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं, सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर जो कोट शेयर किया है, उसमें कहा गया है, बुद्धिमानी से चुनें।

See also  Paris Olympics 2024 में मेडल लाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगी MG की चमचमाती Electric Car, इस कंपनी ने किया ऐलान