बस्तर संसदीय क्षेत्र
बस्तर संसदीय क्षेत्र

बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से सांयकाल 5 बजे तक मतदान होगा

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण में 19 अप्रैल को बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान का समय निर्धारित किया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कोण्डागांव, नारायणपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा,बीजापुर एवं कोंटा में मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से सांयकाल 5 बजे तक मतदान होगा। इसी तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से सांयकाल 5 बजे तक और 72 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

आज दो उम्मीदवारों ने जमा किए नामांकन

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में आयतु राम मंडावी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार के रूप में फुल सिंह कचलाम ने आज अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया।

See also  अमित शाह का DMK पर हमला, कहा- 'भ्रष्टाचार के मामले में सभी नेताओं के…

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर