दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला केस में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर चुके हैं। बुधवार को जेल से निकलते ही उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्रा नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस बीच अब संजय सिंह ने कहा है कि वह आज सुबह 10 बजे एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। संजय सिंह ने इस दौरान कई बड़े खुलासे करने का दावा किया।दरअसल दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार संजय सिंह 6 महीने बाद जेल से छूटे हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें अस्पताल भी जाना पड़ा।

जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि मैंने तो पीएम मोदी से वादा किया था कि आपकी यातनाओं का पैमाना चेक करना चाहता हूं। तो मुझे लगता है कि 6 महीने मैं जेल में रहा। डॉक्टरों ने कुछ स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी थी, उसके हिसाब से उन्होंने लिवर की बायोप्सी कराई। 24 घंटे के लिए अस्पताल में एडमिट होना पड़ा बाकी मै स्वस्थ हूं ठीक हूं।पार्टी का कार्यकर्ता हूं और उसके लिए काम करता रहुंगा।

See also  West Bengal Panchayat Election - ममता को सुको.का झटका, पंचायत चुनाव में तैनात रहेगा केंद्रीय बल

संजय सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भाजपाइयों ने और इस देश की तानाशाह हुकूमत ने जेल में रखा हुआ है। इसलिए हम लोगों और एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह 10 गुना ज्यादा मेहनत करें। जेल का जवाब वोट से देना है। भारत के लोकतंत्र, संविधान और देश की जनता को न्याय दिलाने के लिए जनता के बीच में जाना है।

इंडिया गठबंधन को जिताएंगे
संजय सिंह ने कहा कि आपने एक ऐसे मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया, जो सबसे बेहतरीन काम कर रहे हैं। जो दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा और इलाज दे रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक बना रहे हैं। फ्री बस की यात्रा दे रहे हैं। जो 1000 रुपए की आर्थिक सहायता देने की योजना लेकर के आए और अपने उठाकर जेल में डाल दिया। इसलिए 10 गुना ज्यादा मेहनत से हम लोग पार्टी के लिए काम करेंगे और उसको जिताने का काम करेंगे। जहां-जहां इंडिया गठबंधन के कैंडिडेट हैं, हम उनको जिताने का काम करेंगे.

तानाशाही के अंतिम चरम पर पहुंचे ये लोग
संजय सिंह ने आगे कहा कि इस दौरान आत्मबल और मजबूत हुआ है। बहुत सारी किताबें पढ़ीं, जेल में नेल्सन मंडेला, गांधी, भगत सिंह और तमाम क्रांतिकारियों को पढ़ा। अच्छा मौका मिला अपने आत्मबल और जज्बे को और मजबूत करने का। अब लड़ने के लिए बाहर आया हूं, तो उसमें कहीं कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने वाले बयान पर संजय सिंह ने कहा कि मोहाली में ही क्यों? आप केरल का नाम नहीं ले रहे हैं, बंगाल का नाम आपने नहीं लिया, आपने चेन्नई, हैदराबाद का नाम नहीं लिया, बेंगलुरु का नहीं लिया। कहीं भी पर्चा हो सकता है। मैं तो यही पूछ रहा हूं कि कानून में उनको भी इम्यूनिटी नहीं है। अगर बेंगलुरु से तीन दारोगा आ जाएंगे और कहेंगे कि चलिए मोदी जी आपसे पूछताछ करनी है तो क्या वह जाएंगे। इसलिए मुझे यह लगता है कि तानाशाही के अंतिम चरम पर यह लोग पहुंच गए हैं।

See also  Mission 2023:छत्‍तीसगढ़ में आज दिग्‍गजों का जमावड़ा, दुर्ग में पीएम मोदी, जगदलपुर और खरसिया में राहुल की सभा, डोंगरगांव और कांकेर में गरजेंगे योगी

दिल्ली की जनता देगी जवाब
जेल से बाहर आकर सबसे पहले सुनीता केजरीवाल से मिलकर पैर छू के उनका आशीर्वाद लेने पर कहा कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। सीएम केजरीवाल का जो निर्देश पार्टी के लिए, विधायकों, सांसदों के लिए और कार्यकर्ताओं के लिए होगा, उसका हम लोग पालन करेंगे।
संजय सिंह ने कहा कि भाभी जी की आंखों में मैंने पहली बार आंसू देखा और इसका जवाब दिल्ली की जनता देगी। इन आंसुओं का हिसाब दिल्ली की जनता लेगी। अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने का हिसाब दिल्ली की जनता लेग। मुझे पूरा विश्वास है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जल्दी ही बाहर आएंग। इनको न्याय मिलेगा।

विनय सक्सेना ने संविधान कब बनाया?
जेल से सरकार चलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि LG संविधान निर्माता नहीं हैं। मैं तो जानता हूं कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर हैं। यह विनय सक्सेना ने संविधान कब बनाया? अगर बनाया है तो मुझे दिखाइए की कहां लिखा हुआ है। सरकार कहां से चलेगी यह LG नहीं तय करेंगे क्योंकि दिल्ली के 2 करोड़ लोगों ने केजरीवाल को चुना है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल से कब छुटेंगे के सवाल पर संजय सिंह ने बताया कि न्यायालय पर मुझे पूरा भरोसा है कि वह जल्दी फैसला करेंगे और वह हमारे नेताओं के हक में होगा।

See also  कपिल सिब्बल जैसे नेता कांग्रेस को कमजोर करने में लगे हैं : भूपेश बघेल