आईईडी
आईईडी

नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाया था आईईडी

बीजापुर। पुलिस की लगातार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से बौखलाए नक्सलियों ने जवानों के सर्चिग वाले रास्ते में जवानों को निशाना बनाने आईईडी लगाकर रखते वो वहां के आदिवासियों के घातक साबित हो रहा है। आज बीजापुर में गंगालूर थाना क्षेत्र के मल्लूर गांव में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक आदिवासी युवती की मौत हो गई।

नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाया था। लेकिन तेंदूपत्ता तोड़ने गई मल्लूर की शांति पुनेम इसकी चपेट में आ गई। इस घटना में मौके पर ही युवती की मौत हो गई। इस मामले की बीजापुर एसपी डॉ.जितेन्द्र यादव ने पुष्टि की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  सरकारी कर्मचारियों दीपावली से पहले बोनस, सातवें वेतनमान के एरियर्स भुगतान का जारी, पढ़ें आदेश