मुंबई। अफजल गुरु की फांसी को लेकर आलिया भट की माँ सोनी राजदान ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अगर वो बेगुनाह हैं तो अब कौन हैं जो उन्हें वापस ला सकेगा।

निलंबित डीसीपी दविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद अफजल गुरु की फांसी का मामला फिर से उछाला गया है। फरवरी 2013 में अफजल गुरु को फांसी हो गई थी, लेकिन उसकी चिट्ठी में दविंदर सिंह के नाम की चर्चा थी।

अपने वकील को लिखी चिट्ठी में अफजल ने दविंदर सिंह को लेकर कई खुलासे किए थे। पिछले दिनों अफजल गुरु की पत्नी तबस्सुम ने आरोप लगाया था कि दविंदर सिंह ने उसके पति को रिहा करने के बदले एक लाख रुपये मांगे थे।

अब इस मामले में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अफजल गुरु की फांसी पर सवाल खड़े किए हैं। सोनी राजदान ने लिखा है-‘यह न्याय का द्रोह है। अगर वह बेगुनाह है तो अब कौन है जो उसे वापस ला पाएगा।

See also  चीन को मिला गुस्‍ताखी का जवाब, BSNL ने टेंडर छीनकर की शुरुआत,12,000 करोड़ का झटका

यही कारण है कि मृत्युदंड को हल्के में इस्तेमाल नहीं किया जाना है। अफजल गुरु को बलि का बकरा क्यों बनाया गया,

इसकी भी ठोस जांच होनी चाहिए?

सोनी राजदान ने अपने अगले ट्वीट में कहा- कोई यह नहीं कह रहा कि वह बेगुनाह था लेकिन उसे यातनाएं दी गईं थीं। क्या इस मामले में पूरी तरह से जांच नहीं की जानी चाहिए थी? अफजल गुरु द्वारा दविंदर सिंह पर लगाए गए आरोपों को किसी ने गंभीरता से क्यों नहीं लिया? यह संकटपूर्ण है।

संसद हमले का मुख्य आरोपी अफजल गुरु को 9 फरवरी 2013 में दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया गया। पुलिस के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी अफजल गुरु इस पूरी घटना का मास्टर मांइड था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  एल्विश यादव के घर फायरिंग का मामला : मुठभेड़ में धरा गया शूटर, पैर में लगी गोली