सूरजपुर। CG News: छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिला के नगर पंचायत प्रतापपुर में लोगों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात रिहायशी इलाके में दो हाथियों का दल अचानक आ पहुंचा। इस दौरान जंगली हा​थी आत्मानंद स्कूल परिसर की गेट को तोड़कर अंदर घुस आए।

CG News: बता दें कि प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में इन दिनों हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है। इसी दल से भटके दो हाथी देर रात प्रतापपुर शहर में घुस गए और सड़कों पर घूमते रहे। वहीं उत्पात मचाते हुए हाथियों ने आत्मानंद स्कूल परिसर की गेट को तोड़ दिया।

CG News: हाथियों के सड़कों पर घूमने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग रातभर निगरानी करता रहा। वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह इन हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। गनिमत है कि रात में स्कूलबंद था नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

See also  Chhattisgarh News: फसल गिरदावरी में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश