टीआरपी डेस्क। 17 साल की नीलांशी पटेल ने दुनिया के सबसे लंबे बालों का अपना ही पुराना गिनीज रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हाल ही में उनहोंने दुनिया के सबसे लंबे बालों के लिए एक बार फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। वह गुजरात के मोडासा की रहने वाली हैं और बालों की लंबाई 6 फुट तीन इंच है।

नीलांशी ने पिछले 11 सालों से बाल काटना तो दूर ट्रिमिंग तक नहीं कराई है। 6 साल की उम्र में एक घटना के बाद उन्होंने बाल न कटवाने का निश्चय किया था। 6 अगस्त 2002 को जन्मी नीलांशी ने पहली बार नवंबर 2018 में गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया था।

इटली में एक कार्यक्रम के दौरान उनके बाल की लंबाई पांच फीट सात इंच थी। उन्होंने अर्जेंटीना की एक किशोरी का रिकार्ड तोड़ते हुए यह तमगा हासिल किया था।

सितंबर 2019 में 6 फुट 3 इंच की बढ़ी हुई लंबाई के साथ दोबारा उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ। मोडासा के सायरा गांव निवासी शिक्षक दंपत्ति ब्रिजेश पटेल और कामिनीबेन पटेल की इकलौती बेटी नीलांशी मोडासा के ही एक स्कूल में 12 वीं विज्ञान की छात्रा हैं।

See also  मुख्य सचिव आरपी मंडल ने पत्नी के साथ देवेंद्र नगर पोलिंग बूथ पर किया वोट,एसपी आरिफ शेख और शम्मी आबिदी भी पहुंचे

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।