नेशनल डेस्क। एप्पल बहुत जल्द iPhone 16 Series लेकर आ रही है। इस सीरीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में कंपनी AI फीचर्स भी पेश करने जा रही है। आईफोन के अलावा आईपैड और मैक यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाए जा रहे हैं। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि AI फीचर्स का इस्तेमाल यूजर्स फ्री में नहीं कर सकेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एपल iOS 18 और macOS Sequoia में पेश किए जाने वाले AI फीचर्स का इस्तेमाल फ्री में नहीं किया जा सकेगा। कंपनी अपने यूजर्स से इन फीचर्स के लिए हर महीने करीब 20 डॉलर यानी 1680 रुपये ले सकती है।

रिपोर्ट में एक एनालिस्ट ने कहा है कि AI तकनीक एक बड़ा खर्चा होती है। इस कारण कंपनी इस खर्च को यूज़र्स से वसूल सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह माना जा रहा है कि कंपनी AI ऐप्स और फीचर्स के लिए कुछ शुल्क जरूर ले सकती है। Apple का यह कदम संभवतः इस वजह से हो सकता है कि अन्य कंपनियां AI फीचर्स के लिए अतिरिक्त चार्ज ले रही हैं।

See also  Mg Comet Ev : काफी किफायती कीमत पर भारत में लॉन्च हुई सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें इसके फीचर्स और बुकिंग डेट

वहीं गूगल की बात करें तो कंपनी अपने यूज़र्स को AI One Plan ऑफर कर रही है। इस प्लान के तहत गूगल लगभग 2,000 रुपये के मासिक चार्ज पर जेमिनी AI और अन्य टूल्स का एक्सेस दे रहा है। Apple के मामले में कहा जा रहा है कि कंपनी पहले चरण में AI फीचर्स को फ्री में दे सकती है। लेकिन भविष्य में ये फीचर्स सब्सक्रिप्शन बेस्ड हो सकते हैं।