Silver Price Surge 9 February 2026 India.
Close-up of shiny silver bars and coins with a stock market growth graph in the background

Gold Price Update: पश्चिम एशिया में चल रही अशांति के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। आज, 4 अक्टूबर को, सोने की कीमत में 100 से 110 रुपए की बढ़ोतरी हुई। देश के कई शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 77,670 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट 71,200 रुपए है। यह सोने की कीमतें एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्तर 77,670 रुपए पर पहुंच गई हैं।

नवरात्रि के अवसर पर सोने की बढ़ती कीमतें: नवरात्रि की शुरुआत से अब तक (2 से 4 अक्टूबर के बीच) सोने की कीमतों में 760 रुपए तक की वृद्धि हो चुकी है। यदि आप सोना-चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो अपने शहर में लेटेस्ट रेट्स जान लें।

चांदी की कीमतें 6 दिन से स्थिर: दिल्ली और मुंबई में चांदी का भाव आज भी 95,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बना हुआ है। 29 सितंबर के बाद से चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है, जबकि चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 96,500 रुपए प्रति किलो है। चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,01,000 रुपए पर है, जो देशभर में चांदी की सबसे उच्चतम कीमतें हैं।

See also  काम की खबर: इंटरनेट इस्तेमाल करते समय ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचे, इन बातों का रखें ध्यान

ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी के भाव: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 1 डॉलर गिरकर 2678.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी की कीमतें मामूली बढ़कर 32.28 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रही हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहरभाव (4 अक्टूबर)भाव (3 अक्टूबर)अंतर
दिल्ली71,35071,250(+100)
मुंबई71,20071,100(+100)
चेन्नई          71,20071,100(+100)
कोलकाता71,20071,100(+100)
हैदराबाद               71,20071,100(+100)
बेंगलुरु            71,35071,250(+100)
पुणे         71,20071,100(+100)
अहमदाबाद71,35071,250(+100)
लखनऊ          71,20071,100(+100)
भोपाल71,20071,100(+100)
इंदौर71,20071,100(+100)
रायपुर71,20071,100(+100)
बिलासपुर          71,20071,100(+100)
चंडीगढ़           71,20071,100(+100)
जयपुर71,35071,250(+100)
पटना71,35071,250(+100)