नई दिल्ली/ अंबाला। Kisan Andolan: हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्ड से आज फिर से 101 किसानों जत्था दिल्ली कूच करेगा। किसानों ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक 101 किसानों का ग्रुप दिल्ली की ओर रवाना होगा। हरियाणा में कई जगहों पर पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया है। वहीं अंबाला जिले में सीमा से लगे गांवों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

Kisan Andolan: जगजीत सिंह डल्लेवाल खनौरी सीमा पर 19 दिन से आमरण अनशन पर हैं। इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शंभू प्रदर्शन स्थल पर संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले 101 किसानों का एक समूह 14 दिसंबर को दोपहर में शंभू सीमा से दिल्ली तक पैदल मार्च करने का एक और प्रयास करेगा।

Kisan Andolan: संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। सुरक्षा बलों ने उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया था। किसानों के एक समूह ने छह दिसंबर और आठ दिसंबर को पैदल दिल्ली में प्रवेश करने का प्रयास किया। हरियाणा में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।

See also  कोरोना से ठीक हुए डायबिटीज मरीजों में ब्लैक फंगस का ज्यादा खतरा, अबतक 10 राज्यों में फैली बीमारी