टीआरपी डेस्क। असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए कड़ा अभियान छेड़ दिया है। बीती रात, पुलिस ने तीसरे चरण के अभियान के तहत 416 लोगों को गिरफ्तार किया और 335 मामले दर्ज किए। गिरफ्तार किए गए लोगों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाल विवाह के खिलाफ अपने दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए कहा कि उनकी सरकार इसे खत्म करने के लिए साहसिक कदम उठाती रहेगी।

मुख्यमंत्री सरमा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, असम बाल विवाह के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखे हुए है। बीती रात को शुरू किए गए तीसरे चरण के अभियान में 416 गिरफ्तारियां की गईं और 335 मामले दर्ज किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। हम इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए साहसिक कदम उठाते रहेंगे।

See also  मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 38 सीटों पर 173 उम्मीदवार मैदान में

घुसपैठ और अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्ती

मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी बताया कि उनकी सरकार असम की पहचान और विकास को सुरक्षित रखने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने घुसपैठियों के प्रभाव को सीमित करने के लिए परिसीमन पर काम करने और 10,000 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का प्रयास जारी है।