ताइपे। China Taiwan Dispute: नए साल में दुनिया को एक और महायुद्ध झेलना पड़ा सकता है। हाल ही में, ताइवान के पास दो चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) विमानों और सात पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) जहाजों का पता लगाया गया है। एमएनडी के अनुसार, दो पीएलए विमानों में से एक ने मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश किया।

China Taiwan Dispute: एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में, एमएनडी ने कहा, ताइवान के आसपास संचालित 2 पीएलए विमान और 7 पीएलएएन जहाजों का आज सुबह 6 बजे (यूटीसी +8) तक पता चला। 1 विमान ने मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी एडीआईजेड में प्रवेश किया। हमने स्थिति की निगरानी की है और तदनुसार प्रतिक्रिया दी है। इस बीच MND ने मंगलवार को ताइवान के पास 5 चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) विमान और छह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) जहाजों के संचालन की सूचना दी।

See also  CG NEWS : जनसंपर्क विभाग में हुआ प्रमोशन और पोस्टिंग एक साथ, आदेश जारी

China Taiwan Dispute: बता दें कि ताइवान जलडमरूमध्य तनाव का केंद्र बिंदु बना हुआ है, ताइवान के अधिकारी बार-बार चीनी सैन्य अभियानों में वृद्धि की निंदा करते हैं, जो द्वीप की संप्रभुता और क्षेत्रीय शांति के लिए सीधा खतरा है। हालाँकि चीन ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने एक बार फिर चीन की सैन्य गतिविधियों को लेकर गंभीर चिंता जताई है।