प्रयागराज। stampede in Maha Kumbh उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत के बाद सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका में देशभर से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा उपायों और दिशानिर्देशों को लागू करने की मांग की गई है। साथ ही इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है।

stampede in Maha Kumbh वकील विशाल तिवारी द्वारा दायर की गई इस याचिका में सभी राज्यों को निर्देश देने की मांग की गई है कि वे प्रयागराज स्थित अपनी सुविधा केंद्रों पर तीर्थयात्रियों को सुरक्षा उपायों और दिशानिर्देशों के बारे में बुनियादी जानकारी उपलब्ध कराएं।

stampede in Maha Kumbh याचिका में यह भी प्रार्थना की गई है कि तीर्थयात्रियों के लिए अन्य भाषाओं में घोषणा, दिशा-निर्देश और सड़कें दिखाने वाले डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं, ताकि दूसरे राज्यों से आने वाले लोग आसानी से मदद प्राप्त कर सकें और किसी प्रकार की समस्या का सामना न करें।

See also  हाईकोर्ट ने दो IAS अधिकारियों के खिलाफ जारी किया वारंट

stampede in Maha Kumbh इसके अलावा, याचिका में यह भी कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय करके सभी राज्य सरकारें प्रयागराज महाकुंभ में चिकित्सकीय आपातकाल के समय डॉक्टरों और नर्सों की छोटी मेडिकल टीम तैनात करें ताकि मेडिकल स्टाफ की कमी न हो।