दुर्ग। जिले के उतई सीआईएसएफ बटालियन क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां सरकारी धान से भरी एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना के कुछ ही मिनटों में आग फैली और पूरी ट्रक जलकर राख हो गई। ट्रक दुर्ग से उतई की ओर जा रही थी।

आग बुझाने का प्रयास रहा विफल

ट्रक में किसानों से ख़रीदे गए धान की बोरियां लदी हुई थीं। अचानक ट्रक में आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने मदद के लिए पहुंचने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक को बचाना मुश्किल हो गया। कुछ ही मिनटों में पूरी ट्रक जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

आग पर काबू पाने के बाद ट्रक के मलबे की जांच की गई। पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से सरकारी धान की भारी क्षति हुई है। प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

See also  कमीशनखोरी का विरोध अनूठे अंदाज में, नगर पंचायत सभापति ने CMO पर लगाए गंभीर आरोप