रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के तहत 8 मार्च से रायपुर में क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है। पहला मुकाबला इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच खेला जाएगा, जिसमें क्रिकेट के दो दिग्गज सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा आमने-सामने होंगे।

जिसके मद्देनजर सचिन समेत इंडिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स के सभी खिलाड़ी आज रायपुर पहुंच चुके है। रायपुर एयरपोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों टीमों के खिलाड़ी बस में सवार होकर होटल के लिए रवाना हो चुके है।

गौरतलब है कि इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के आयोजन को लेकर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आज रायपुर एयरपोर्ट पर अपने फेवरेट खिलाड़ियों को देखने के लिए काफी फैंस पहुंचे हुए थे।

इस दौरान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफ़ान पठान, इयोन मोर्गन, केविन पीटरसन जैसे खिलाड़ियों को देखते ही फैंस ख़ुशी से गदगद हो गए। वहीं इन खिलाड़ियों ने बस से ही हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

See also  महतारी वंदन योजना की पांचवी किस्त हुई जारी, फटाफट चेक करें छत्तीसगढ़ की महतारियां