गुरुवार, 15 अक्तूबर 2026 गुरु, 15 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Raipur: भाजपा का आरोप, घोटालों की लूट के पैसे से बना कांग्रेस कार्यालय, किया जाए राजसात

BJP major allegation against Congress: भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के 5 साल में हुए कोयला, शराब और सट्टा घोटालों की लूट के पैसे से कांग्रेस कार्यालय बने हैं। इन्हें राजसात किया जाना चाहिए। […]

Raipur: भाजपा का आरोप, घोटालों की लूट के पैसे से बना कांग्रेस कार्यालय, किया जाए राजसात
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

BJP major allegation against Congress: भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के 5 साल में हुए कोयला, शराब और सट्टा घोटालों की लूट के पैसे से कांग्रेस कार्यालय बने हैं। इन्हें राजसात किया जाना चाहिए।

एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में पांडेय ने कहा कि 3200 करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में 20 व्यक्तियों और 22 फर्मों-कंपनियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है। वैध शराब पर कमीशन वसूली और बिना आबकारी शुल्क चुकाए अवैध शराब बनाकर सरकारी दुकानों से बेची गई। खाली बोतलों और फर्जी परिवहन परमिट का इस्तेमाल हुआ।

हवाला और आंगड़िया से दुबई तक पैसा

संतोष पांडेय ने आरोप लगाया कि विदेशी शराब की आपूर्ति में कमीशन वसूली हुई और हवाला-आंगड़िया नेटवर्क के जरिए अवैध रकम देश के कई शहरों और दुबई भेजी गई। कोरोना लॉकडाउन के दौरान रायपुर के सिलतरा स्थित एनवी डिस्टिलरी में अवैध उत्पादन-बिक्री के साक्ष्य भी चालान में शामिल हैं।

भाजपा की मांग – दस्तावेज सार्वजनिक करो, माफी मांगो

पांडेय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से घोटालों में शामिल नेताओं पर कार्रवाई और जनता से माफी मांगने की मांग की। कहा कि भाजपा राज्यपाल, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करेगी। इस दौरान लौह शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा मौजूद रहे।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. भाजपा ने क्या आरोप लगाया?
Ans. सांसद संतोष पांडेय ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल सरकार में कोयला, शराब, सट्टा घोटालों से हुई लूट के पैसे से राजीव भवन सहित कांग्रेस कार्यालय बने हैं। इन्हें राजसात किया जाए और निर्माण के दस्तावेज सार्वजनिक हों।

Q2. 3200 करोड़ शराब घोटाले में क्या बताया?
Ans. वैध शराब पर कमीशन, अवैध शराब बनाकर सरकारी दुकानों से बिक्री, फर्जी परमिट, खाली बोतलों का इस्तेमाल, विदेशी शराब में कमीशन, हवाला से दुबई तक पैसा भेजना। 20 व्यक्ति और 22 फर्मों पर चालान।

Q3. भाजपा आगे क्या करेगी?
Ans. राज्यपाल, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करेगी और कांग्रेस नेतृत्व से नेताओं पर कार्रवाई और माफी मांगने को कहा है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन