रायपुर। राजधानी रायपुर के लोगों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ट्रैक की आवश्यक मरम्मत और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायपुर के दो प्रमुख रेलवे फाटकों VIP रेलवे क्रॉसिंग और कचना रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क यातायात कुछ घंटों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने मरम्मत कार्य के दौरान वाहन चालकों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।
कब और कहां बंद रहेंगे रेलवे क्रॉसिंग
VIP रेलवे क्रॉसिंग:- रायपुर रेलवे स्टेशन (आर.व्ही.एच.) और मंदिरहसौद के बीच स्थित समपार फाटक क्रमांक 06 (VIP क्रॉसिंग) पर मरम्मत का काम किया जाएगा। यह क्रॉसिंग 16 अक्टूबर की रात 9 बजे से 17 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक (12 घंटे) बंद रहेगी।
वैकल्पिक रूट:- इस दौरान आवागमन के लिए रेलवे ने VIP रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक आर.व्ही.-06 पर बने ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
कचना रेलवे क्रॉसिंग:- कचना रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.व्ही.-07 पर भी ट्रैक दुरुस्तीकरण का कार्य होगा। यह फाटक 17 अक्टूबर की रात 9 बजे से 18 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक (12 घंटे) बंद रहेगा।
वैकल्पिक रूट:- यह क्रॉसिंग रायपुर रेलवे स्टेशन और मंदिरहसौद के बीच अप लाइन पर स्थित है। इस दौरान वाहन चालकों को तय समय पर अन्य वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा।
रेलवे ने 12-12 घंटे के इस ब्लॉक के दौरान लोगों को असुविधा से बचने के लिए तय समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाने और सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का पालन करने की सलाह दी गई है।



