टीआरपी डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान पंडित दीनानाथ कौल की कश्मीरी कविता पढ़ी-हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग जैसे, हमारा वतन डल झील में खिलते हुए कमल जैसा, नौजवानों के गर्म खून जैसा, मेरा वतन-तेरा वतन-हमारा वतन-दुनिया का सबसे प्यारा वतन।

इस बजट में क्या-क्या हो रहा है जानने के लिए यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स :

1.इंद्रधनुष मिशन का विस्तार किया गया।

2.कृषि को प्रतिस्पर्धात्मक बनाकर किसानों की उन्नति सुनिश्चित की जा सकती है।

3.हमारी सरकार समुद्री मत्स्य संसाधनों के प्रबंधन के लिए फ्रेमवर्क बनाने का प्रस्ताव करती है।

4.2022-23 तक मत्स्य उत्पादन बढ़ाकर 200 लाख टन करने का प्रस्ताव।

5.2020-21 के लिए 15 लाख करोड़ का कृषि ऋण लक्ष्य।

6.प्रधानमंत्री किसान योजना के सभी पात्र लाभार्थी केसीसी स्कीम में शामिल होंगे।

7.किसानों की बेहतरी के लिए बजट में 16 बिंदुओं की कार्य योजना की घोषणा, राज्यों को प्रोत्साहन देने के उपाय।

8. पीएम कुसुम स्टैंड अलोन सोलर पंप के लिए 20 लाख किसान शामिल

See also  कोरोना: तेजी से रिकवर हो रहा छत्तीसगढ़, 24 घंटे में 1619 नए मरीज, 22 की मौत

9.पानी से संबंधित मुद्दे अबह देशभर में अब गंभीर चिंता का विषय।

10.पानी की समस्या से जूझ रहे 100 जिलों के लिए व्यापक उपाय किए जाने का प्रस्ताव।

11.आदर्श कानूनों को क्रियान्वित करने वाले राज्यों को प्रोत्साहन का प्रस्ताव।

12.2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की प्रतिबद्धता।

पीएम कुसुम में स्टैंड अलोन सोलर पंप के लिए 20 लाख किसान शामिल होंगे।

13.दूध, मांस तथा मछली समेत खराब होने वाला वस्तुओं के लिए किसान रेल चलाई जाएगी।

14.नागर विमानन मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मार्गों पर कृषि उड़ान की शुरुआत करेगा।

15.स्किल इंडिया के लिए 3000 करोड़ दिए गए।

16.निवेश को आसान बनाने के लिए सेल बनेगा।

17.उद्योग, वाणिज्य और निवेश बहुत अहम् हैं। 4000 साल पहले स्थापित सिंधू सभ्यता सामने आई थी। अब देश के युवा इस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं उन्हें आसान निवेश में मदद मिलेगी। जमीन और सुविधाएं एक पोर्टल के जरिये देंगे।

18.एजुकेशन सेक्टर के लिए 99,000 करोड़ रुपए और 300 करोड़ कौशल विकास के लिए दिए जाएंगे।

See also  एम्स के बाद अब रेलवे सर्वर में सेंध, हैकर्स ने चुरा ली 3 करोड़ पैसेंजर्स की निजी जानकारी

19.युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लैंड बैंक की जानकारी दी जाएगी। एक पोर्टल के जरिए वो सभी जानकारियां दी जाएंगी, जिनकी उन्हें जरूरत होती है।

20.99,300 करोड़ नई शिक्षा नीति के लिए दिए गए हैं।

21.जिला स्तर पर मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए सस्ती जमीन देंगे। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड और अलग-अलग बोर्ड बड़े अस्पतालों को बढ़ावा देने में मदद करेंगे। मेडिकल शिक्षा के लिए शिक्षकों की बहुत मांग है उसमें कौशल सुधार के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विक्षाग मिल कर काम करेंगे।

22. स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम लागू करेंगे।

23.सरकार का फोकस उद्योग, वाणिज्य और निवेश पर रहेगा।

24. चिकित्सा के लिए 69,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

25.जल्द नई शिक्षा नीति लाएगी सरकार।

26.डिप्लोमा के लिए 2021 तक नए संस्थान खोले जाएंगे। शिक्षा के लिए एफडीआई लाया जाएगा।

27. पीपीपी मॉडल पर मेडिलक कॉलेज खोले जाएंगे। इस तरह डॉक्टरों की कमी की पूर्ति की जाएगी।

28.मार्च 2021 तक डिप्लोमा के लिए नए 150 नए संस्थान खोले जाएंगे। पुलिसिंग साइंस, साइबर साइंस और डॉक्टरों की कमी को पूरा करने  पर ध्यान दिया जाएगा।

See also  इस चुनावी साल में कैसे आएगा मोदी सरकार का बजट..? वित्त मंत्री इस बार बजट पेश करेंगी या 'वोट ऑन अकाउंट'..?

29.शिक्षा क्षेत्र में एफडीआई का रास्ता खोला जाएगा।

30.2025 तक टीबी को खत्म करेंगे। नई शिक्षा नीति का जल्द ऐलान किया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश की जरूरत होगी। चारे की उपलब्धता बढाने के लिए लिए मनरेगा योजना का इस्तेमाल होगा।

31.नमक वाले पानी को पीने लायक बनाएगा सरकार। जल जीवन मिशन के लिए 3.6 लाख करोड़ का प्रावधान।

32. हेल्थ सेक्टर के लिए 69,000 करोड़ रुपये और स्वच्छ भारत के लिए 12,300 करोड़ रुपए का आबंटन।

33.जन आरोग्य योजना के जरिए गरीब लोगों को इलाज मुहैया करवाया जाएगा। 112 जिलों में आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पताल नहीं हैं, वहां सरकार खास ध्यान देगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।