खेल डेस्क। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन 2 का फाइनल मुकाबला रविवार शाम खेला जाना था, लेकिन मौसम ने खेल पर पानी फेर दिया। तेज बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा और फाइनल में आमने-सामने खड़ी रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने दोनों टीमों को विजेता ट्रॉफी सौंपी। शुक्ला इस खास आयोजन के लिए विशेष रूप से रायपुर पहुंचे थे।

समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सीसीपीएल जैसे आयोजन से छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच मिला है। उन्होंने कहा, हालांकि बारिश के कारण फाइनल नहीं हो सका, लेकिन यह देखकर खुशी होती है कि क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह मौसम से प्रभावित नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री ने राज्य क्रिकेट संघ की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई। साथ ही दोनों विजेता टीमों रायपुर राइनोज के कप्तान अमनदीप खरे और राजनांदगांव पैंथर्स के कप्तान अजय मंडल को ट्रॉफी प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

See also  दिल्ली से लौटे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, CG कांग्रेस संगठन को लेकर कहा…

इस टूर्नामेंट का आयोजन 6 से 15 जून के बीच किया गया, जिसमें छह टीमें रायपुर राइनोज, राजनांदगांव पैंथर्स, रायगढ़ लायंस, बस्तर बाइसन, बिलासपुर बुल्स और सरगुजा टाइगर्स ने भाग लिया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।