टीआरपी डेस्क। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है और इस माहीने के सोमवार सबसे पवित्र दिन होते हैं। जो भक्त इस दिन श्रद्धा और विधिपूर्वक व्रत और पूजा करते हैं, उन्हें विशेष फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं तो इन 5 सरल लेकिन प्रभावशाली उपायों को जरूर अपनाएं

1) पंचामृत अभिषेक (पुण्य और शांति)

भोर में स्नान के बाद शिवलिंग का पंचामृत (दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल) से अभिषेक करें। साथ में “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। इससे पापों का क्षय होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

Pin by Rebirthtattoos on Shiva tattoo | Amazing facts for students ...

2) बेलपत्र पर लिखें मंत्र, (मनोवांछित साथी)

यदि आप विवाह योग्य हैं और सही जीवनसाथी की तलाश में हैं, तो ‘ॐ शिवाय नमः’ लिखे हुए 11 बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें। यह उपाय विवाह योग में आ रही बाधाओं को दूर करता है।

3) कच्चा दूध-शहद से अभिषेक (कुंडली दोष निवारण)

कुंडली दोष, विशेषकर चंद्र दोष और कालसर्प दोष को शांत करने के लिए कच्चे दूध और थोड़े से शहद से शिव का अभिषेक करें। इससे मनोबल बढ़ता है और मानसिक चिंता खत्म होती है।

See also  टीआरपी आज की सुर्खियां

4) रुद्राष्टक या शिव चालीसा पाठ (पारिवारिक शांति)

सोमवार को शाम के समय दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करें और ‘रुद्राष्टक’ या ‘शिव चालीसा’ का पाठ करें। यह उपाय शत्रु बाधा, कोर्ट-कचहरी के मामलों और पारिवारिक कलह को दूर करता है।

5) चावल और तिल का चढ़ावा (पितृदोष खत्म)

सावन सोमवार को शिवलिंग पर सफेद चावल और काले तिल अर्पित करने से पितृ दोष शांत होता है। साथ ही पूर्वजों की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आती है।

सावन सोमवार को यदि ये उपाय पूरी आस्था, नियम और श्रद्धा के साथ किए जाएं, तो जीवन की अनेक बाधाएं दूर हो सकती हैं। भोलेनाथ को प्रसन्न करना जितना सरल है, उतना ही फलदायी भी। बस ज़रूरत है सच्चे मन और नियमित साधना की।

(नोट – यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है।)