कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के धनवार गांव में 29 जुलाई मंगलवार को करीब 40  फीट गहराई वाला एक कच्चा कुआं धंस गया। इसमें छेदूराम श्रीवास (65), उनकी पत्नी कंचन बाई (53) और उनका 30 वर्षीय पुत्र गोविंद दब गए।

परिवार के सभी सदस्यों के लापता होने पर इलाके में खोजबीन की गई। घटनास्थल के पास तीनों की चप्पलें मिलीं, जिससे लोगों को उनके कुएं के मलबे में दबे होने की आशंका हुई। इस आधार पर लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस और SDRF की टीम मलबा हटाकर बचाव कार्य में जुटी हुई है। पानी और मिट्टी निकालने के लिए मोटर पंप और JCB का उपयोग किया जा रहा है।

पति-पत्नी के शव मिले

काफी मशक्क्त के बाद पति-पत्नी के शव बरामद किए गए हैं। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि पति-पत्नी की लाशें विभद्र स्थिति में मिली हैं, जिसमें एक का सिर नहीं है और दूसरे का हाथ नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  दर्दनाक हादसा : ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, भाई-बहन और भांजी की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

फिलहाल की स्थिति तक लापता पुत्र गोविंद की लाश नहीं मिल पाई है जिसकी तलाश की जा रही है। बहरहाल, गांव में मातम का महौल है। पुलिस और SDRF मिलकर मलबा बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।