विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, ​थोड़ी देर में राज्यपाल डेका तीन विधायकों को दिलाएंगे मंत्री पद की शपथ, सीएम संग जाएंगे दिल्ली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट का विस्तार हो गया है, तीन नए मंत्री, जिनमें  गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल ने राजभवन में शपथ ली। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कैबिनेट मंत्री और सभी भाजपा विधायक शामिल हुए। हालांकि, इस बार पत्रकारों को कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं दिया गया। केवल पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और चुनिंदा मेहमान ही समारोह का हिस्सा बने।

मंत्रियों के संभावित विभाग

शपथ के बाद इन तीन मंत्रियों को कौन से विभाग मिलेंगे, इसकी तस्वीर आज शाम तक साफ हो जाएगी। हालांकि सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही हैं कि, गजेंद्र यादव को शिक्षा विभाग, गुरु खुशवंत सिंह को PHE एवं समाज कल्याण विभाग और राजेश अग्रवाल को वन एवं आबकारी विभाग आवंटित किया जा सकता है।

90 विधानसभा वाली सीट पर होंगे 14 मंत्री

वर्तमान में साय मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। केवल दो पद खाली थे, लेकिन, हरियाणा फार्मूले के तहत 14 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दिया जा रहा है. अब तक 90 सीट वाली विधानसभा में 15 प्रतिशत नियम के चलते अधिकतम 13 मंत्री ही बनाए जाते रहे हैं।

See also  CG में कानून का राज दिखना चाहिए, सीएम का कलेक्टर और एसपी को निर्देश