सूरजपुर. जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके ऊपर प्रलोभन देकर धर्मपरिवर्तन का आरोप लगा है। मामला भटगांव क्षेत्र के बुंदिया इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण रामानंद बरगाह ने थाने में शिकायत की है. उसने अपनी शिकायत में बताया कि, मंगल टोप्पो के घर में चंगाई सभा का आयोजन किया गया. जहां उसे बीमारी ठीक करने और अन्य प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन की बात कहीं गई। जिसके बाद ग्रामीण इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचा।
पुलिस ने ग्रामीण की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से पादरी समेत 5 लोग को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया. जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.



