रायपुर: नवरात्रि पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) के बीच नवरात्रि फेस्टिवल मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगी। इस पहल से मां बम्लेश्वरी मंदिर (डोंगरगढ़) और मड़वारानी मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। मेमू ट्रेन होने के कारण इसमें रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

ट्रेन का परिचालन समय और ठहराव

नेताजी सुभाष चंद्र बोस-कोरबा मेमू (06883) प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेशन से रवाना होगी और रात 19:30 बजे कोरबा पहुंचेगी। वापसी में कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमू (06884) सुबह 5:30 बजे कोरबा से छूटकर रात 19:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन के प्रमुख ठहराव स्टेशन इस प्रकार हैं: कलमना, कन्हान, सलवा, चचेर, रेव्रत, खत, भंडारारोड, कोका, तुमसर रोड, मुंडीकोटा, तिरोरा, काचेवानी, गंगाझारी, गोंदिया (7:59), डोंगरगढ़ (9:50), राजनांदगांव (10:43), दुर्ग (11:40), भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, कुम्हारी, सरस्वती नगर, रायपुर (13:12), भाटापारा (14:29), बिलासपुर (15:50), गतौरा, जयरामनगर, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा, बालपुर, मड़वारानी (17:40) और कोरबा (19:30)। वापसी में कोरबा से 5:30 बजे छूटकर मड़वारानी (5:54), बिलासपुर (7:55) और नेताजी सुभाष चंद्र बोस (19:30) पहुंचेगी।

See also  छत्तीसगढ़ः सुकमा जिले के कई इलाके में भूकंप के झटके, लोग घर से बाहर निकले

यात्रियों को मिलेगी राहत

इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से न केवल तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि इस रूट की अन्य ट्रेनों में भीड़ का दबाव भी कम होगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए समय-सारणी और ठहराव की जानकारी पहले ही जारी कर दी है, ताकि यात्री अपनी यात्रा की योजना आसानी से बना सकें।