टीआरपी डेस्क। Talibani Punishment : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। चलगली थाना क्षेत्र के अल्का गांव से वायरल हुए इस वीडियो में एक सरपंच कानून को हाथ में लेते दिखाई दे रहा है। वीडियों में देखा जा सकता है कि किस तरह एक युवक के हाथ बंधकर सरपंच उसे लाठी से पीट रहा है। वीडियो में मारपीट के बीच एक युवती भी नजर आ रही है जो मार खाते उस युवक को बचाती दिखाई दे रही है।
Talibani Punishment : बाताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो ग्रामिणों ने ही बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। फिलहाल युवक का इलाज वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में जारी है। यह पूरा मामला युवक-युवती के प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की संभावना जाताई जा रही। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



